JHARKHNAD NEWSLATEHARLOCAL NEWS

मनिका में सनसनीखेज चोरी, परिवार को कमरे में बंद कर लाखों पर हाथ साफ


लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरमरी टोला में शनिवार रात चोरों ने एक दिल दहला देने वाली चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने घर के सभी सदस्यों को कमरों में बाहर से बंद कर दिया और बेखौफ होकर नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए।पीड़ित टुनेश्वर यादव के घर हुई इस चोरी में करीब 1.50 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।घरवालों को बनाया बंधक, फिर तोड़े तालेपीड़ित के अनुसार, शनिवार रात भोजन के बाद पूरा परिवार सो गया था। रात करीब 12 से 1 बजे के बीच चोर घर में घुसे और सबसे पहले मुख्य दरवाजों को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया, ताकि कोई बाहर न निकल सके। इसके बाद गोदरेज और बक्सों के ताले तोड़कर चोरी की गई।चोर घर से 50 हजार रुपये नकद और करीब एक लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात ले गए।आंगन में मिले खून के धब्बे, घायल चोर की आशंकाघटना के बाद जब परिवार किसी तरह बाहर निकल पाया, तो आंगन में जगह-जगह खून के धब्बे मिले। इससे आशंका जताई जा रही है कि चोरी के दौरान किसी चोर को गंभीर चोट लगी है।रात में टुनेश्वर यादव की बहन की नींद खुली, जिसने कुछ संदिग्ध हलचल महसूस कर शोर मचाया। इसके बाद सभी सदस्य जागे और काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खोलकर बाहर आए, लेकिन तब तक चोर फरार हो चुके थे।पुलिस जांच में जुटी, जल्द खुलासे का दावाघटना की सूचना मिलते ही मनिका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित ने थाने में लिखित आवेदन देकर चोरों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।थाना प्रभारी शशि कुमार ने बताया कि मामला गंभीर है और आंगन में मिले खून के नमूनों समेत सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इधर इस घटना के बाद बजरमरी टोला और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।

📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!

🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

झारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर

JharTimes Desk

JharTimes Digital Media: Your Authentic Source for Jharkhand News & Updates. Your premier destination for the latest and most reliable news from across Jharkhand! We are a dedicated local news agency committed to bringing you timely, accurate, and in-depth coverage of everything happening in the state.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button