HELTHJHARKHNAD NEWSLATEHARLOCAL NEWS

महुआडांड़ के जामडीह गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र वर्षों से बेकार, नया बनाने की तैयारी से ग्रामीण हैरान


महुआडांड़ प्रखंड के सुदूरवर्ती जामडीह गांव में ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के उद्देश्य से लगभग आठ वर्ष पहले एक उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया गया था, लेकिन यह केंद्र आज तक चालू नहीं हो सका। भवन तैयार होने के बावजूद न तो यहां डॉक्टर की बहाली हुई और न ही स्वास्थ्य सेवाएं शुरू की गईं।अब झारखंड सरकार और लातेहार जिला प्रशासन द्वारा उसी गांव में एक और उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की तैयारी किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद ग्रामीणों में हैरानी और नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि जब पुराना केंद्र वर्षों से अनुपयोगी पड़ा है, तो नए भवन की बजाय वहां तत्काल डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की जानी चाहिए।ग्रामीणों ने बताया कि इलाज के लिए उन्हें प्रखंड कार्यालय तक 25 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करनी पड़ती है, जो गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए बेहद कठिन है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जिले के उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता से जामडीह उप स्वास्थ्य केंद्र में शीघ्र डॉक्टर की बहाली और स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कराने की मांग की है।ग्रामीणों की मांग है कि लंबे समय से उपेक्षित पड़े इस स्वास्थ्य केंद्र को जल्द से जल्द चालू किया जाए, ताकि उन्हें अपने गांव में ही प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल

📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!

🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

झारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर

JharTimes Desk

JharTimes Digital Media: Your Authentic Source for Jharkhand News & Updates. Your premier destination for the latest and most reliable news from across Jharkhand! We are a dedicated local news agency committed to bringing you timely, accurate, and in-depth coverage of everything happening in the state.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button