महुआडांड़ खबर का असर: लापरवाही पर लगी लगाम, आंगनबाड़ी निर्माण में मचा हड़कंप ग्रामीणों ने उप विकास आयुक्त डॉक्टर सैय्यद अहमद के प्रति जताया आभार

महुआडांड़ खबर प्रकाशित होते ही महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत चम्पा पंचायत के गंशा गांव में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र के कार्य को लेकर हड़कंप मच गया। अनदेखी और लापरवाही के बाद जैसे ही मामला उजागर हुआ, संवेदक हरकत में आया और दूसरे ही दिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता व रफ्तार में सुधार शुरू कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, इससे पहले घटिया सामग्री के सहारे निर्माण कराया जा रहा था खबर सामने आने के बाद संवेदक ने आनन-फानन में खामियों को स्वीकार करते हुए कार्य प्रणाली में बदलाव किया वर्तमान में निर्माण स्थल पर बंगले ईंट को हटाकर चिमनी ईंट का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे कार्य की गुणवत्ता में स्पष्ट सुधार देखा जा रहा है संवेदक ने स्वीकार किया कि बंगले ईंट गड्ढे की भराई के लिए गिराई गई थी, लेकिन मुंशी की लापरवाही के कारण उसका गलत उपयोग हो रहा था। उन्होंने स्पष्ट कहा कि झार टाइम्स न्यूज में खबर प्रकाशित होने के बाद ही निर्माण कार्य को सही दिशा में लाया गया है और अब कार्य तय मानकों के अनुसार कराया जा रहा है।संवेदक ने मामले को उजागर करने के लिए झार टाइम्स न्यूज के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं ग्रामीणों में राहत और खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते खबर प्रकाशित नहीं होती, तो बच्चों के भविष्य से जुड़ी इस महत्वपूर्ण योजना में लापरवाही जारी रहती।ग्रामीणों ने इस पूरे मामले में त्वरित संज्ञान लिए जाने पर लातेहार के उप विकास आयुक्त डॉ. सैय्यद अहमद के प्रति भी आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि अब आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किया जाएगा।
📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!
🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करेंझारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर



