टाइल्स लदा ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित

महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत रविवार की सुबह लगभग 4:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गुजरात से टाइल्स लेकर महुआडांड़ आ रहा एक ट्रक चंपा घाटी में धुंध और नियंत्रण खोने के कारण पलट गया। हादसे में ट्रक चालक पूरी तरह सुरक्षित रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टाइल्स लदा ट्रक (RJ06GD5139) महुआडांड़ स्थित आर.के. मार्बल के प्रोपराइटर राहुल सोनी के प्रतिष्ठान पर आ रहा था। इसी दौरान चंपा घाटी में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रक में लदे सभी टाइल्स टूटकर सड़क पर बिखर गए।घटना की सूचना मिलते ही आर.के. मार्बल के प्रोपराइटर राहुल सोनी मौके पर पहुंचे और चालक को लगी हल्की चोट का प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद थाना में लिखित आवेदन देकर सनहा दर्ज कराया गया।ट्रक चालक प्रधान जाट ने बताया कि “मैं गाड़ी से उतरने ही वाला था, तभी अचानक ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया, जिससे गाड़ी पलट गई।”वहीं घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की सुबह से ही घटनास्थल पर भीड़ जुट गई।
📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!
🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करेंझारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर



