JHARKHNAD NEWSLATEHARLOCAL NEWS

लातेहार मुखिया संघ अध्यक्ष सुभाष सिंह की अगुवाई में 8 फरवरी को भव्य जनसंवाद कार्यक्रम

पंचायत की आवाज़ को मिलेगा संसद तक सीधा मंच

महुआडांड़ लातेहार जिला में आगामी 8 फरवरी 2026 को प्रस्तावित भव्य जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर जिलेभर में खासा उत्साह देखा जा रहा है। यह आयोजन केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पंचायत व्यवस्था और संसदीय लोकतंत्र के बीच मजबूत सेतु स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी पहल के रूप में सामने आ रहा है।इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की अगुवाई मायापुर पंचायत के मुखिया एवं लातेहार जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष सुभाष सिंह कर रहे हैं। स्वर्गीय नागेश्वर स्वामी (सरना धाम, मायापुर, गारु) के सुपुत्र श्री सिंह द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों को संगठित एवं सम्मानजनक रूप में सांसद से सीधा संवाद का अवसर देना जिले के लोकतांत्रिक इतिहास में एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।इसी क्रम में लातेहार जिले के सभी मुखियाओं द्वारा सांसद कालीचरण सिंह को संयुक्त रूप से पत्र भेजकर कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था, जिस पर सांसद महोदय ने सहमति देते हुए इस जनसंवाद पहल की खुले दिल से सराहना की है। यह पहल इसलिए भी विशेष मानी जा रही है क्योंकि झारखंड में अब तक पंचायत स्तर की समस्याओं, मांगों और विकास प्रस्तावों को एक साझा मंच पर लाकर सीधे संसद के समक्ष रखने का ऐसा संगठित प्रयास देखने को नहीं मिला था।मुखिया संघ अध्यक्ष श्री सुभाष सिंह की यह सोच कि मुखियाओं की बात सामूहिक, दस्तावेज़ी और प्रभावी ढंग से रखी जाए, उन्हें एक मजबूत संगठक और दूरदर्शी नेता के रूप में स्थापित करती है। कार्यक्रम को लेकर जिलेभर में तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं और पंचायत प्रतिनिधियों में विशेष उत्साह एवं सक्रियता देखने को मिल रही है।इस आयोजन को सफल बनाने में युवा नेता एवं समाजसेवी मिलन शुक्ला की भी अहम भूमिका है। वे लगातार विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों से संपर्क कर कार्यक्रम की रूपरेखा को मजबूत करने में जुटे हुए हैं।जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लातेहार जिले के सभी पंचायत मुखियाओं को एक साझा और सशक्त मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी-अपनी पंचायतों से जुड़ी जमीनी समस्याएं, बुनियादी आवश्यकताएं और विकास से जुड़े प्रस्ताव सीधे सांसद के समक्ष रख सकें, ताकि उनके समाधान की प्रक्रिया को गति मिल सके। यह संवाद केवल शिकायतों तक सीमित न रहकर भविष्य की विकास योजनाओं और नीतिगत सुझावों को भी सामने लाने का सशक्त माध्यम बनेगा।यह जनसंवाद कार्यक्रम वरिष्ठ पत्रकार, संत एवं आध्यात्मिक गुरु स्वामी दिव्यज्ञान की प्रेरणा से जुड़ा माना जा रहा है। उन्हें पत्र के माध्यम से आमंत्रित किया गया था, जिस पर उन्होंने 8 फरवरी 2026 को कार्यक्रम में सम्मिलित होने की सहमति प्रदान कर दी है।आयोजन समिति की औपचारिक घोषणा शीघ्र की जाएगी।पंचायत स्तर की आवाज़ को संगठित, सशक्त और सम्मानजनक ढंग से जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने की यह जनसंवाद पहल न केवल लातेहार, बल्कि पूरे झारखंड के लिए एक नई दिशा और नई राह दिखाने वाला प्रयास मानी जा रही

📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!

🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

झारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर

JharTimes Desk

JharTimes Digital Media: Your Authentic Source for Jharkhand News & Updates. Your premier destination for the latest and most reliable news from across Jharkhand! We are a dedicated local news agency committed to bringing you timely, accurate, and in-depth coverage of everything happening in the state.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button