राजधानी प्रसाद यादव बने भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य, लातेहार में खुशी की लहर

लातेहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरीय नेता राजधानी प्रसाद यादव को भाजपा प्रदेश परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है। पार्टी संगठन में मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर जिलेभर में हर्ष और उत्साह का माहौल है।प्रदेश परिषद का सदस्य बनाए जाने पर श्री यादव ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश चुनाव संयोजक सह राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा, प्रदेश चुनाव सह संयोजक गणेश मिश्रा तथा सुनीता सिंह के प्रति विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर लातेहार विधायक प्रकाश राम, पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, जिला अध्यक्ष बंसी यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, राकेश कुमार दुबे, ध्रुव कुमार पांडेय, मुकेश कुमार पांडेय, अवधेश चंद्रवंशी, सत्येंद्र यादव, नेपाल यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने श्री यादव को बधाई दी।वहीं बरवाडीह मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद, मनिका मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार, महुआडाड मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह एवम मंडल अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल, महुआडांड़ अनुमंडल संजय जायसवाल, शंभू प्रसाद, राजेश प्रसाद, सुनेश्वर सिंह, मंगल उरांव, प्रमोद कुमार, विवेक कुमार समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने की उम्मीद जताई।
📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!
🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करेंझारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर



