JHARKHNAD NEWSLATEHARLOCAL NEWS

मनरेगा की आत्मा पर हमला: ग्राम जी कानून के विरोध में महुआडाड़ में बैठक

महुआडांड़ (लातेहार) महुआडाड़ प्रखंड के रेगाई पंचायत भवन में रविवार को आयोजित एक अहम बैठक में क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के मुखिया, ग्राम प्रधान एवं वार्ड सदस्यों ने वी.बी. ग्राम जी कानून 2025 के खिलाफ एकजुट होकर खुला विरोध दर्ज किया। बैठक में सर्वसम्मति से इस कानून को मजदूर-विरोधी बताते हुए इसके खिलाफ जनआंदोलन का रास्ता अपनाने का निर्णय लिया गया।बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड नरेगा वॉच के राज्य संयोजक जेम्स हेरेंज ने कहा कि “विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण), जिसे ग्राम जी कानून कहा जा रहा है, को 18 दिसंबर 2025 को बिना किसी व्यापक सार्वजनिक विमर्श के संसद से पारित कर दिया गया। यह कानून देश के लगभग 26 करोड़ ग्रामीण श्रमिकों की आजीविका और जीवन पर सीधा प्रभाव डालता है।उन्होंने कहा कि यह कानून मनरेगा अधिनियम 2005 की मूल भावना के विपरीत है। जहां मनरेगा के तहत ग्रामीण परिवारों को काम का कानूनी अधिकार प्राप्त था, वहीं नए कानून में काम की उपलब्धता केंद्र सरकार के बजट और नीतिगत फैसलों पर निर्भर होगी। इससे जरूरतमंद मजदूरों को समय पर काम और मजदूरी मिलने की गारंटी कमजोर हो जाएगी। बैठक में वक्ताओं ने बताया कि ग्राम जी कानून लागू होने से ग्राम सभाओं और पंचायतों की भूमिका सीमित हो जाएगी तथा योजनाओं का संचालन केंद्रीकृत ढांचे से होगा। राज्यों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डाला जाएगा। कृषि के व्यस्त मौसम में 60 दिनों की अवधि तक काम बंद रहने का प्रावधान मजदूरों के लिए गंभीर संकट पैदा करेगा। इसके अलावा बायोमैट्रिक और जियो-फेशियल निगरानी व्यवस्था के कारण गरीब और वंचित मजदूरों के बहिष्करण का खतरा भी बढ़ेगा। बैठक के अंत में निर्णय लिया गया कि ग्राम जी कानून के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, पंचायत स्तर पर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलनात्मक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों की प्रभावी रक्षा की जा सके। बैठक में गढ़बुढनी पंचायत मुखिया रेणु तिग्गा, रेगाईं मुखिया कमला किंडो, चम्पा मुखिया सुष्मा कुजूर, अम्बाटोली की रोशनी कुजूर, चटकपुर की रेखा नगेसिया, महुआडाड़ की प्रमिला मिंज, ओरसा की अमृता देवी, सोहर की मगदली टोप्पो, दुरुप की ऊषा खलखो नरेगा वॉच से अपसाना खातून सहित कई वार्ड सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!

🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

झारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर

JharTimes Desk

JharTimes Digital Media: Your Authentic Source for Jharkhand News & Updates. Your premier destination for the latest and most reliable news from across Jharkhand! We are a dedicated local news agency committed to bringing you timely, accurate, and in-depth coverage of everything happening in the state.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button