JHARKHNAD NEWSLATEHARLOCAL NEWS

सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

संत जेवियर कॉलेज महुआडांड़ में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना था कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी मनोज कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को सड़क दुर्घटनाओं के कारणों, उनके दुष्परिणामों तथा उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और मोबाइल फोन का उपयोग न करने जैसे महत्वपूर्ण नियमों पर विशेष जोर दिया।थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करें और अपने परिवार व समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल कानून का विषय नहीं, बल्कि यह जीवन रक्षा से जुड़ा एक सामाजिक दायित्व हैकार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। शपथ के माध्यम से यह संकल्प लिया गया कि वे यातायात नियमों का सम्मान करेंगे और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे।इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य फादर एमके जोश , दर्जनों शिक्षक एवं सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे। शिक्षकों ने भी इस प्रकार के कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, युवाओं में अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा सुरक्षित समाज की दिशा में एक सकारात्मक पहल करना रहा।

Advertisement

📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!

🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

झारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर

JharTimes Desk

JharTimes Digital Media: Your Authentic Source for Jharkhand News & Updates. Your premier destination for the latest and most reliable news from across Jharkhand! We are a dedicated local news agency committed to bringing you timely, accurate, and in-depth coverage of everything happening in the state.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button