महुआडांड़ में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में

सरस्वती पूजा व गणतंत्र दिवस पर शास्त्री चौक में कड़ी निगरानी
महुआडांड़।सरस्वती पूजा एवं 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर महुआडांड़ प्रखंड में शनिवार को पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने शास्त्री चौक सहित सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर कड़ा सुरक्षा घेरा बनाते हुए यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया।त्योहारों के मद्देनज़र संभावित भीड़ और जाम की स्थिति से निपटने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई। शास्त्री चौक, बाजार क्षेत्र, पूजा पंडालों के आसपास और मुख्य सड़कों पर अतिरिक्त जवानों को तैनात कर वाहनों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी गई।
असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा—किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अव्यवस्था फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि लगातार गश्ती, वाहन जांच और भीड़ नियंत्रण के माध्यम से हालात पर पूरी तरह नियंत्रण रखा जा रहा है।
पुलिस की सख्ती से आमजन को राहत
पुलिस की सक्रियता का असर यह रहा कि पूजा स्थलों और बाजार क्षेत्रों में यातायात सुचारू बना रहा। स्थानीय लोगों ने कहा कि समय रहते की गई सख्त व्यवस्था से न सिर्फ जाम की समस्या से राहत मिली, बल्कि आमजन खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि सरस्वती पूजा और गणतंत्र दिवस पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके
📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!
🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करेंझारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर



