JHARKHNAD NEWSLATEHARLOCAL NEWS

ओरसा उग्रवादी हत्या कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

महुआडांड़ (लातेहार): महुआडांड़ थाना कांड संख्या 18/25 (दिनांक 01/05/2025) के तहत दर्ज ओरसा उग्रवादी हत्या कांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजु यादव (उम्र लगभग 38 वर्ष), पिता—स्व. विष्णु यादव, ग्राम—मेढरूआ, थाना—महुआडांड़, जिला—लातेहार के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध धारा 326(g)/103(1)/3(5) BNS, धारा 27 आर्म्स एक्ट एवं धारा 17 CLA एक्ट के तहत मामला दर्ज है।महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने प्राप्त गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा ओरसा उग्रवादी हत्या कांड में फरार आरोपी की तलाश लगातार की जा रही थी। गुप्त सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी से इलाके में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने की दिशा में अहम सफलता मिली है।

📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!

🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

झारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर

JharTimes Desk

JharTimes Digital Media: Your Authentic Source for Jharkhand News & Updates. Your premier destination for the latest and most reliable news from across Jharkhand! We are a dedicated local news agency committed to bringing you timely, accurate, and in-depth coverage of everything happening in the state.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button