रमना में अर्पित ढाबा फैमिली रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ, उद्घाटन में उमड़ा जनसैलाब

गढ़वा जिले के रमना प्रखंड में रविवार की शाम उस वक्त उत्सव का माहौल बन गया, जब अर्पित ढाबा फैमिली रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन शाम 4 बजे मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी सह झामुमो नेता दीपक प्रताप देव व जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने सयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया विधिवत रूप से किया गया। उद्घाटन समारोह पूरे धूमधाम, हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग समारोह में शामिल हुए।उद्घाटन के मौके पर रेस्टोरेंट को आकर्षक एवं भव्य ढंग से सजाया गया था। फीता काटकर शुभारंभ किया गया, जिसके पश्चात अतिथियों ने रेस्टोरेंट परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। समारोह में स्थानीय गणमान्य नागरिकों, व्यवसायियों एवं आसपास के गांवों से आए सैकड़ों लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया।अर्पित ढाबा फैमिली रेस्टोरेंट को विशेष रूप से पारिवारिक माहौल को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यहां स्वच्छता, आरामदायक बैठने की व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं पर खास ध्यान दिया गया है। रेस्टोरेंट में शाकाहारी एवं मांसाहारी दोनों प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं, जिससे यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी बेहतर भोजन सुविधा मिल सके।इस अवसर पर रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर राजू सिंह ने कहा हमारा मुख्य उद्देश्य रमना और आसपास के क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित और पारिवारिक वातावरण में स्वादिष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। अर्पित ढाबा फैमिली रेस्टोरेंट को इस सोच के साथ शुरू किया गया है कि हर वर्ग के लोग यहां सुकून के साथ भोजन कर सकें। साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर देना भी हमारी प्राथमिकता है।”उद्घाटन समारोह में मौजूद लोगों ने रेस्टोरेंट की भव्य साज-सज्जा, उत्तम व्यवस्था और आकर्षक मेन्यू की जमकर प्रशंसा की तथा इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्षेत्र में इस नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ से न केवल खानपान की बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होने की उम्मीद जताई जा रही है।
📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!
🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करेंझारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर



