हर्बो शाइन प्राइवेट लिमिटेड में सम्मान समारोह, महुआडांड़ की सबान्ना दिलकश हुईं सम्मानित

महुआडांड़
महुआडांड़ लोहरदगा शहरी क्षेत्र अंतर्गत ढोढ़ा टोली स्थित हर्बो शाइन प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान कंपनी द्वारा बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सांसद सुखदेव भगत की उपस्थिति रही।सम्मान समारोह का उद्देश्य कंपनी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रोत्साहित करना था। इस दौरान महुआडांड़ की सबान्ना दिलकश एवम पति अंजर खान को उनके निरंतर बेहतर प्रदर्शन, कार्य के प्रति लगन एवं अनुशासन के लिए सम्मानित किया गया। कंपनी प्रबंधन की ओर से उन्हें फूलों का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान प्रदान किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि निजी क्षेत्र में इस प्रकार के सम्मान समारोह कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि जब मेहनत और ईमानदारी से किए गए कार्यों को सम्मान मिलता है, तो इससे कार्य संस्कृति और मजबूत होती है। उन्होंने हर्बो शाइन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की सराहना की।कंपनी के सीएमडी ने कहा कि हर्बो शाइन प्राइवेट लिमिटेड अपने कर्मचारियों को संस्था की रीढ़ मानती है। बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित करने का उद्देश्य उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।सम्मान समारोह में कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ।
📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!
🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करेंझारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर



