JHARKHNAD NEWSLATEHARLOCAL NEWS

महुआडांड़ में जेएलकेएम महिला मोर्चा का सशक्त गठन, मंजू टोप्पो सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित

महुआडांड़ प्रखंड के जेएलकेएम प्रखंड कार्यालय में मंगलवार की शाम 5 बजे संगठनात्मक मजबूती और महिला सशक्तिकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जेएलकेएम प्रखंड अध्यक्ष कुलदीप नायक ने की। बैठक के दौरान महिला मोर्चा जेएलकेएम के प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से मंजू टोप्पो के नाम की घोषणा की गई।बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकमत होकर मंजू टोप्पो पर भरोसा जताया और उन्हें महिला मोर्चा का नेतृत्व सौंपा। चयन के बाद संगठन में उत्साह का माहौल देखने को मिला और उपस्थित सदस्यों ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर संजना टोप्पो, शांति देवी, लिविन लकड़ा, जिला जेएलकेएम कार्यकर्ता प्रेम पांडेय, संजुवा किसान सहित कई महिला कार्यकर्ता एवं संगठन के सक्रिय सदस्य मौजूद रहे। बैठक में महिला मोर्चा को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

नव-निर्वाचित अध्यक्ष का संकल्प

नव-निर्वाचित महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू टोप्पो ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, वह उनके लिए गर्व के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा के माध्यम से क्षेत्र की महिलाओं को संगठित कर उनके अधिकारों, सम्मान और समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा।उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से जागरूक करना, पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाना तथा अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और महिला साथियों का आभार व्यक्त करते हुए एकजुट होकर संगठन को और सशक्त बनाने की अपील की।वहीं बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष कुलदीप नायक ने मंजू टोप्पो को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन को मजबूती प्रदान होगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि महिला मोर्चा आने वाले समय में संगठन की रीढ़ बनकर कार्य करेगा।

📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!

🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

झारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर

JharTimes Desk

JharTimes Digital Media: Your Authentic Source for Jharkhand News & Updates. Your premier destination for the latest and most reliable news from across Jharkhand! We are a dedicated local news agency committed to bringing you timely, accurate, and in-depth coverage of everything happening in the state.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button