-
LATEHAR
संत जोसेफ +2 विद्यालय में 57वां वार्षिक खेलकूद महोत्सव संपन्न, छात्रों ने दिखाया दमखम महुआडांड़ प्रखंड स्थित प्रतिष्ठित संत जोसेफ +2 विद्यालय में शनिवार को 57वां वार्षिक खेल-कूद महोत्सव हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में झारखंड कांग्रेस प्रतिनिधि इफ्तेखार अहमद,संत जेवियर कॉलेज प्राचार्य फादर एम.के. जोश, डीएसपी शिवपूजन बहेलिया, उपप्रमुख अभय मिंज, कांग्रेस नेता अजीत पाल कुजूर, रामनरेश ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मधुर स्वागत गान से हुई। इसके पश्चात आदिवासी परंपरा के अनुसार पारंपरिक तिलक एवं नृत्य के माध्यम से अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संत जोसेफ +2 विद्यालय के प्राचार्य फादर दिलीप एक्का द्वारा अतिथियों को शॉल एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया।विद्यालय के चारों हाउस— गोंजागा, ब्रिटो, जेवियर और लोयोला— द्वारा अनुशासित एवं आकर्षक मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया गया, जिसने पूरे मैदान को देशभक्ति और खेल भावना से भर दिया। इसके बाद छात्रों द्वारा प्रस्तुत रंग-बिरंगी ड्रिल ने दर्शकों का मन मोह लिया।खेल प्रतियोगिताओं में 100 मीटर, 400 मीटर दौड़, रिले दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक समेत कई स्पर्धाएं आयोजित की गईं। छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मंच से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और टीम भावना को मजबूत करता है। उन्होंने विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए छात्रों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।इस मौके पर मुखिया प्रमिला मिंज, रोशनी कुजूर, पंचायत प्रतिनिधि, दर्जनों शिक्षकगण, अभिभावक एवं हजारों की संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।पूरा आयोजन उत्साह, अनुशासन और खेल भावना से ओतप्रोत रहा।
महुआडांड़ प्रखंड स्थित प्रतिष्ठित संत जोसेफ +2 विद्यालय में शनिवार को 57वां वार्षिक खेल-कूद महोत्सव हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण माहौल में…
Read More » -
LATEHAR
परहाटोली पंचायत में महुआ भारत गैस ने ग्रामीणों को दी एलपीजी सुरक्षा की जानकारी
महुआडांड़ प्रखंड के परहाटोली पंचायत भवन में महुआ भारत गैस एजेंसी की ओर से ग्रामीणों को एलपीजी गैस के सुरक्षित…
Read More » -
LATEHAR
छह महीने से बिना पानी के चल रहा स्कूल, बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य पर गहरा संकट
महुआडांड़ प्रखंड के राजकीय प्राथमिक मध्य विद्यालय, पहाड़ कापू पिछले छह महीनों से भीषण जल संकट से जूझ रहा है।…
Read More » -
LATEHAR
महुआडांड़ में आंगनबाड़ी शौचालय बना ठेकेदार की “कमाई का अड्डा”, घटिया निर्माण से योजना बदनाम
महुआडांड़ प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों में बन रहे शौचालय अब स्वच्छता की पहचान नहीं, बल्कि ठेकेदार की मनमानी और लालच…
Read More » -
LATEHAR
नेतरहाट घाटी का बदला स्वरूप, रंग-रोगन से पर्यटन को मिली नई उड़ान
महुआडांड़ झारखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नेतरहाट घाटी में इन दिनों विकास की नई तस्वीर सामने आ रही है। लातेहार…
Read More » -
LATEHAR
महुआडांड़ में मासूमों के साथ ठंड में खिलवाड़, घटिया स्वेटर वितरण से ग्रामीणों में आक्रोश
महुआडांड़ प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को ठंड से बचाने के लिए किए जा रहे स्वेटर वितरण पर…
Read More » -
LATEHAR
सरयू घाटी में भीषण सड़क हादसा: 25 वर्षीय जयवंत सिंह की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
लातेहार जिले के थाना क्षेत्र अंतर्गत तरवाडीह पंचायत के ओरवाइ ग्राम निवासी 25 वर्षीय युवक जयवंत सिंह की शुक्रवार को…
Read More » -
LATEHAR
बेलवार–कदमटोला को जोड़ने वाली पुल सालों से ध्वस्त, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर ग्रामीण
महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत सोहर पंचायत के बेलवार गांव स्थित सरई टोला से कदमटोला को जोड़ने वाली पुल पिछले कई वर्षों…
Read More » -
LATEHAR
नेतरहाट में बिना नक्शा पास रिसोर्ट पर गिरी गाज, जिला परिषद की सख्त नोटिस
नेतरहाट के पर्यटन क्षेत्र में इन दिनों अवैध निर्माण का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत…
Read More » -
LATEHAR
चुटिया विद्यालय बना नशे का अड्डा, शिक्षक पर गंभीर आरोप, सैकड़ों बच्चों का भविष्य खतरे में
महुआडांड प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आ रही है। ताजा और बेहद शर्मनाक मामला प्रखंड अंतर्गत…
Read More »