JHARKHNAD NEWSLATEHARLOCAL NEWS

महुआडांड़ के रा.प्रा.वि. हरमुटोला में शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त! प्राचार्य धूप में सोते मिले, बच्चे बरामदे में… मिड डे मील में दाल पानी, बच्चे कुपोषण की कगार पर

महुआडांड़, 11 दिसंबर 2025

  • रा. प्रा. विद्यालय हरमुटोला में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमराई
  • प्राचार्य धूप में सोते मिले, बच्चे बरामदे में बिना निगरानी बैठे
  • पढ़ाई-लिखाई ठप, अभिभावकों में गहरा आक्रोश
  • मिड डे मील में दाल-पानी, सरकारी मीनू का पालन नहीं
  • ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की

महुआडांड़ प्रखंड के सोहर पंचायत अंतर्गत ग्राम हरखुटोला स्कूल का है रा. प्रा. विद्यालय हरमुटोला में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। गुरुवार को स्कूल का वास्तविक हाल देखने पर पाया गया कि बच्चे कक्षाओं के बजाय बरामदे में बिना किसी निगरानी के बैठे थे।
सबसे हैरानी की बात यह रही कि प्राचार्य स्कूल समय में ही खुले में धूप में आराम करते मिले, जबकि पढ़ाई-लिखाई लगभग पूरी तरह ठप पड़ी थी।

एक अभिभावक (नाम न बताने की शर्त पर) ने कहा,
“हमारे बच्चे स्कूल आते तो हैं, लेकिन न पढ़ाई होती है न देखरेख। ऐसा लगे जैसे बच्चों का भविष्य भगवान भरोसे छोड़ दिया गया हो।”

मिड डे मील में लापरवाही — बच्चों का स्वास्थ्य संकट में

ग्रामवासियों के अनुसार विद्यालय में मिड डे मील की स्थिति भी अत्यंत खराब है। बच्चों को दाल-पानी जैसी अत्यधिक पतली दाल परोसी जा रही है।
सरकार द्वारा निर्धारित मीनू का कोई पालन नहीं हो रहा, जिससे बच्चों के कुपोषित होने का खतरा बढ़ रहा है। अभिभावकों ने बताया कि भोजन की गुणवत्ता पर कभी निगरानी नहीं होती और न ही प्रबंधन इसमें सुधार की कोशिश करता है।

एक ग्रामीण ने कहा,
“मिड डे मील तो बच्चों के पोषण के लिए दिया जाता है, लेकिन यहां तो बच्चा खाकर भी भूखा ही लौटता है।”

ग्रामीणों की नाराज़गी और प्रशासन से मांग

लगातार गिरती शिक्षा व्यवस्था और मिड डे मील की खराब गुणवत्ता को लेकर अभिभावकों और ग्रामीणों में भारी नाराज़गी है।
स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि—

  • विद्यालय संचालन की जांच हो
  • प्राचार्य की कार्यशैली की समीक्षा की जाए
  • मिड डे मील की गुणवत्ता पर तत्काल कार्रवाई की जाए

ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे सामूहिक रूप से उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे।


JharTimes का संदेश

JharTimes हमेशा आपके लिए जमीनी, सच्ची और जिम्मेदार खबरें लाने की कोशिश करता है।
आपके क्षेत्र की कोई भी समस्या, मुद्दा या शिकायत हो—हमें जरूर बताएं।

📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!

🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

झारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button