JHARKHNAD NEWSLATEHARLOCAL NEWS

नेतरहाट आवासीय विद्यालय में आर्यन सहाय का चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर


बरवाडीह प्रखंड के चमरडीहा निवासी एवं संकुल साधन सेवी अजित सहाय के पुत्र आर्यन सहाय का चयन राज्य के प्रतिष्ठित नेतरहाट आवासीय विद्यालय में कक्षा छह के लिए हुआ है। आर्यन, सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक मनोज सहाय के भतीजे हैं और वर्तमान में वे प्रखंड स्थित संत क्लारेट स्कूल के छात्र हैं।आर्यन की माता नीता सहाय प्रखंड के एक निजी विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। आर्यन के इस चयन से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।इस उपलब्धि पर स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह एवं जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने आर्यन को बधाई दी। गुरुवार को जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर स्वयं आर्यन के घर पहुँचे, उन्हें मिठाई खिलाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रखंड से एकमात्र छात्र का नेतरहाट आवासीय विद्यालय में चयन होना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है और यह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।वहीं आर्यन सहाय ने बताया कि उन्होंने नेतरहाट प्रवेश परीक्षा की तैयारी विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ घर पर नियमित अध्ययन के माध्यम से की। उन्होंने कहा कि उनका सपना भविष्य में आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना है।इस अवसर पर आर्यन के बड़े पिता मनोज सहाय एवं बिनु सहाय ने भी उन्हें बधाई दी और उनकी सफलता को परिवार के लिए बड़ी उपलब्धि और गौरव बताया।

📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!

🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

झारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर

JharTimes Desk

JharTimes Digital Media: Your Authentic Source for Jharkhand News & Updates. Your premier destination for the latest and most reliable news from across Jharkhand! We are a dedicated local news agency committed to bringing you timely, accurate, and in-depth coverage of everything happening in the state.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button