पांच संगीन मामलों में वांछित फरार अभियुक्त बबलु राम के घर न्यायालय का इश्तेहार चस्पा

महुआडांड़ अनुमंडल के महुआडांड और बारेसांढ थाना क्षेत्रों में दर्ज पांच गंभीर आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त बबलु राम, पिता– बबन राम, ग्राम– निरखपुर, थाना– किंजर, जिला– अरवल (बिहार) के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर सख्त कानूनी कार्रवाई की गई। माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार को पुलिस टीम ने विधिवत उसके पैतृक आवास पर चस्पा किया।पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध महुआडांड थाना कांड संख्या 18/25 (दिनांक 01/05/2025) में धारा 103(1)/326(g)/3(5) BNS, 27 Arms Act एवं 17 CLA Act के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा महुआडांड थाना कांड संख्या 64/23 (दिनांक 26/12/2023) एवं 49/22 (दिनांक 15/02/2022) में भी अभियुक्त पर 147/148/149/323/325/341/385/387/435/504/506 IPC, UAP Act तथा CLA Act की गंभीर धाराएँ दर्ज हैं।इसी क्रम में बारेसांढ थाना कांड संख्या 06/22 (दिनांक 15/09/2022) एवं 05/22 (दिनांक 22/08/2022) में अभियुक्त के खिलाफ 307, 353 IPC, Arms Act, Explosive Substances Act, UAP Act एवं CLA Act के तहत मुकदमे पंजीकृत हैं। इन मामलों में उसकी भूमिका उग्रवादी एवं आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी बताई जा रही है।बताया गया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी, लेकिन उसके फरार रहने के कारण न्यायालय के निर्देशानुसार इश्तेहार की कार्रवाई की गई। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि अभियुक्त शीघ्र आत्मसमर्पण नहीं करता है तो आगे कुर्की-जब्ती कीकार्रवाई अमल में लाई जाएगी।पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अभियुक्त से संबंधित कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस अधिकारियों को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!
🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करेंझारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर



