महुआडांड़ में नाली जाम से जनजीवन प्रभावित, उपायुक्त से व्हाट्सएप के जरिए शिकायत दर्ज

महुआडांड़ क्षेत्र में शास्त्री चौक से महावीर मंदिर तक की नाली पूरी तरह जाम हो जाने सेस्थिति गंभीर बनी हुई है नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने के कारण स्थानीय निवासियों केसाथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क महुआडांड़ की प्रमुख सड़कों में से एक है। इसी मार्ग से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लोध फॉल सहित अन्य पर्यटन स्थलों के लिए पर्यटकों का आवागमन होता है। सड़क पर गंदा पानी फैले रहने से न केवल यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि क्षेत्र की स्वच्छता और पर्यटन छवि पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जलजमाव और फिसलन के कारण हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं दुर्गंध और गंदगी से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों द्वारा कई बार मौखिक रूप से शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी।इस गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जन सेतु व्हाट्सएप के माध्यम से लातेहार के उपायुक्त के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज होने के बाद प्रशासन की ओर से पुष्टि संदेश प्राप्त हुआ है।आवेदन संदर्भ संख्या: LTR/GRV/WhatsApp/25/1645ग्रामीणों को उम्मीद है कि संदर्भ संख्या जारी होने के बाद जिला प्रशासन शीघ्र संज्ञान लेते हुए नाली की सफाई और आवश्यक मरम्मत कराएगा, ताकि महुआडांड़ की इस लंबे समय से चली आ रही समस्या से लोगों को जल्द राहत मिल सके।
📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!
🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करेंझारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर



