JHARKHNAD NEWSLATEHARLOCAL NEWS

महुआडांड़ युवक की गुजरात में हादसा: ट्रेन से गिरकर मजदूर की मौत, शव लाने में जुटा प्रशासन


महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत नेतरहाट पंचायत के ग्राम नैना निवासी मजदूर सिमोन किसान (पिता– भोलू किसान) की गुजरात में दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। सिमोन किसान वर्ष 2025 के मई माह में रोज़गार की तलाश में अपने कुछ साथियों के साथ गुजरात गया था।प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब नौ माह बाद वह 14 जनवरी को गुजरात से ट्रेन के माध्यम से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सूरत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना उसके साथियों द्वारा परिजनों को दी गई, जिसके बाद से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।मृतक का परिवार बेहद गरीब है और शव को गुजरात से झारखंड लाने में असमर्थ है। शव लाने को लेकर परिजन लगातार प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं।इस संबंध में नेतरहाट पंचायत के मुखिया रामबिशुन नागेशिया ने बताया कि परिजनों की मांग पर प्रखंड एवं जिला प्रशासन के सहयोग से शव लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द सभी औपचारिकताएं पूरी कर शव को घर लाने का प्रयास किया जा रहा है।वहीं अंचल अधिकारी (सीओ) संतोष बैठा ने बताया कि शव लाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है तथा मृतक के परिजनों को सरकार की ओर से नियमानुसार उचित मुआवजा भी दिया जाएगा।इधर, नेतरहाट थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि घटना को लेकर वे लगातार सूरत रेलवे स्टेशन के अधिकारियों के संपर्क में हैं और शव को लाने की प्रक्रिया में पूरी तत्परता से लगे हुए हैं।
घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

Advertisement

📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!

🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

झारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर

JharTimes Desk

JharTimes Digital Media: Your Authentic Source for Jharkhand News & Updates. Your premier destination for the latest and most reliable news from across Jharkhand! We are a dedicated local news agency committed to bringing you timely, accurate, and in-depth coverage of everything happening in the state.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button