महुआडांड़ में बीएसओ पद का हुआ प्रभार हस्तांतरण

महुआडांड़ प्रखंड में गुरुवार को प्रखंड खाद आपूर्ति पदाधिकारी (बीएसओ) पद का प्रभार हस्तांतरण शांतिपूर्ण एवं औपचारिक रूप से संपन्न हुआ। नव नियुक्त प्रखंड खाद आपूर्ति पदाधिकारी संदीप एक्का ने निवर्तमान पदाधिकारी सुमित सिन्हा से विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया।प्रभार हस्तांतरण कार्यक्रम महुआडांड़ प्रखंड कार्यालय स्थित आपूर्ति विभाग कार्यालय में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) से जुड़े डीलरों द्वारा नव नियुक्त बीएसओ को बधाई दी गई एवं उनके सफल और निष्पक्ष कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।डीलर संघ की ओर से अध्यक्ष रोहित कुमार, कोषाध्यक्ष आनंद प्रसाद, मंगल सोनी, दीपक सहित अन्य डीलरों ने संदीप एक्का को शुभेच्छाएं प्रेषित कीं।पदभार ग्रहण के बाद नव पदाधिकारी संदीप एक्का ने कहा कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से आम जनता तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि जन वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएंगे।प्रभार हस्तांतरण के साथ ही महुआडांड़ प्रखंड में आपूर्ति व्यवस्था को लेकर नई कार्यशैली और अपेक्षाओं की शुरुआत मानी जा रही है।
📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!
🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करेंझारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर



