महुआडांड़ बना मिसाल: जैक की मैट्रिक–इंटर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, प्रशासनिक कुशलता और पुलिस की मुस्तैदी से कायम रही शानदार व्यवस्था

महुआडांड़ प्रखंड में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक बोर्ड) द्वारा आयोजित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं इस बार अनुशासन, पारदर्शिता और सुव्यवस्था की बेहतरीन मिसाल बनकर सामने आईं। परीक्षा अवधि के दौरान पूरे अनुमंडल में शांति, सुरक्षा और अनुशासन का वातावरण बना रहा, जिससे परीक्षार्थियों ने बिना किसी दबाव के परीक्षा दी।पूरे अनुमंडल में परीक्षा की निगरानी एवं समन्वय की जिम्मेदारी अनुमंडल पदाधिकारी विपिन कुमार दुबे ने कुशलतापूर्वक निभाई। उनके मार्गदर्शन में प्रशासनिक अधिकारी लगातार सक्रिय रहे और समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहेवहीं थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाते हुए हर परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर कदाचारियों पर कड़ी नजर रखी गई प्रशासनिक सख्ती और सतत निगरानी का ही परिणाम रहा कि कहीं से भी कदाचार की कोई शिकायत सामने नहीं आई। शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न होने से परीक्षार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों में भी संतोष और खुशी देखने को मिली।
📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!
🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करेंझारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर



