JHARKHNAD NEWSLATEHARLOCAL NEWS

महुआडांड़ में महीनों भर बाजार क्षेत्र में रहेगी बिजली पावर कट समस्या, वायरिंग व पोल निर्माण कार्य बना बड़ी वजह…सुबह 9.30 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

महुआडांड़ बाजार क्षेत्र में बीते कई दिनों से लगातार बिजली कटौती की गंभीर समस्या बनी हुई है। इससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में बिजली विभाग के कर्मियों ने बताया कि बाजार क्षेत्र में बिजली की नई वायरिंग एवं पोल लगाने का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है, जिसके कारण बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। विभाग के अनुसार  सुबह 9.30 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित,यह समस्या अस्थायी है और निर्माण कार्य पूरा होते ही क्षेत्र में 24 घंटे नियमित बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।लेकिन बिजली कटौती का सबसे ज्यादा असर छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। वर्तमान समय में महुआडांड़ क्षेत्र में मैट्रिक, इंटरमीडिएट एवं मिडिल स्कूल की परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे में बिजली नहीं रहने से बच्चों को पढ़ाई एवं परीक्षा की तैयारी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है विशेषकर सुबह और शाम के समय बिजली नहीं रहने से पढ़ाई लगभग ठप हो जाती है।बिजली के अभाव में मोबाइल, लैपटॉप, इन्वर्टर और अन्य आवश्यक इलेक्ट्रॉनिकउपकरणों को चार्ज करने में भी कठिनाई हो रही है इस स्थिति को लेकर अभिभावकों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है अभिभावकों ने बिजली विभाग से मांग की है कि परीक्षा अवधि को देखते हुए कम से कम सुबह एवं शाम के समय बिजली आपूर्ति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो वहीं बिजली विभाग ने आम लोगों को आश्वासन दिया है किनिर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जा रहा है और कार्य समाप्त होते ही बिजली व्यवस्था पहले से अधिक सुदृढ़ होगी विभाग का दावा है कि भविष्य में इस कार्य के पूरा होने से बिजली की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।इधर, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है, ताकि परीक्षा के दौरान छात्रों को राहत मिल सके और आवश्यक समय पर बिजली उपलब्ध कराई जा सके।

📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!

🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

झारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर

JharTimes Desk

JharTimes Digital Media: Your Authentic Source for Jharkhand News & Updates. Your premier destination for the latest and most reliable news from across Jharkhand! We are a dedicated local news agency committed to bringing you timely, accurate, and in-depth coverage of everything happening in the state.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button