लातेहार भाजपा को मिला नया जिला अध्यक्ष, महुआडांड़ भाजपा अनुमंडल कमिटी ने दी बधाई

महुआडांड़ भारतीय जनता पार्टी द्वारा बंसी यादव को लातेहार जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद जिलेभर में उत्साह और उल्लास का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर समर्थकों तक में इस निर्णय को लेकर खासा जोश देखा जा रहा है। इसी क्रम में महुआडांड़ भाजपा अनुमंडल कमिटी की ओर से नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।महुआडांड़ भाजपा अनुमंडल कमिटी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बंसी यादव की नियुक्ति को संगठन के लिए सकारात्मक, दूरदर्शी और मजबूत निर्णय बताया है। नेताओं का कहना है कि उनके संगठनात्मक अनुभव और जमीनी स्तर पर लंबे समय से किए गए कार्यों का लाभ आने वाले समय में पार्टी को मिलेगा और उनके नेतृत्व में लातेहार जिला भाजपा संगठन और अधिक सशक्त, अनुशासित व सक्रिय होगा।
सोशल मीडिया पर भी दिखा उत्साह
महुआडांड़ भाजपा अनुमंडल कमिटी की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से भी बंसी यादव को लगातार बधाई संदेश भेजे जा रहे हैं। फेसबुक, व्हाट्सएप सहित अन्य सोशल प्लेटफॉर्म पर कार्यकर्ताओं ने उनके उज्ज्वल, सफल और प्रभावी कार्यकाल की कामना की है।बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से महुआडांड़ अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि संजय जायसवाल, महुआडांड़ प्रखंड सांसद प्रतिनिधि भुनेश्वर सिंह तथा भाजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत सिंह एवम प्रखंड अध्यक्ष अमित जायसवाल , मोहन यादव, बिनोद सिंह, सुनील प्रसाद, विश्वनाथ राम, दिलीप जायसवाल, विजय प्रसाद, राजेंद्र सोनी एवं बंधा राम,राम जायसवाल ने संयुक्त रूप से बंसी यादव को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल और प्रभावी कार्यकाल की कामना की है।महुआडांड़ भाजपा अनुमंडल कमिटी के नेताओं का दृढ़ विश्वास है कि बंसी यादव के नेतृत्व में लातेहार जिला भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और इसका सीधा लाभ आने वाले समय में पार्टी को मिलेगा।
📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!
🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करेंझारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर



