JHARKHNAD NEWSLATEHARLOCAL NEWS

संत जेवियर्स महाविद्यालय, महुआडांड़ में एसआईआर पर चुनावी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

महुआडांड़ संत जेवियर्स महाविद्यालय, महुआडांड़ के लेक्चर थिएटर हॉल में मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन – SIR) से जुड़े चुनावी विषयों पर एक भव्य एवं सारगर्भित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदाता सूची, मतदान प्रक्रिया तथा एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक की भूमिका के प्रति संवेदनशील बनाना था।कार्यक्रम में हॉफमैन इन एसोसिएशन, रांची के डायरेक्टर एवं मुख्य रिसोर्स पर्सन एडवोकेट फादर अनुप चंद मिंज मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ एडवोकेट फादर पंकज कुजूर, एडवोकेट सिस्टर मुक्ता मरांडी तथा एडवोकेट सिस्टर सिलवन्ती सहित अन्य पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. फादर एम. के. जोश, उप-प्राचार्य डॉ. फादर समीर टोप्पो, फादर लियो एवं सिस्टर चंद्रोदय ने अतिथियों का पारंपरिक एवं आत्मीय स्वागत किया। प्राचार्य फादर जोश ने मंच से सभी रिसोर्स पर्सन्स का परिचय विद्यार्थियों और प्राध्यापकों से कराते हुए कार्यक्रम की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर एडवोकेट फादर अनुप चंद मिंज ने पावर प्वाइंट एवं वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को योग्य, कर्मठ, कर्तव्यनिष्ठ और सशक्त नागरिक बनने का संदेश दिया। उन्होंने एसआईआर के उद्देश्य, प्रक्रिया और इसके व्यापक महत्व को सरल भाषा में समझाया।उन्होंने बताया कि एसआईआर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची की जांच, सुधार और अद्यतन के लिए चलाया जाने वाला एक विशेष अभियान है, ताकि केवल योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल किया जा सके और गलत या अवैध प्रविष्टियों को हटाया जा सके।अपने संबोधन में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एसआईआर क्यों किया जाता है, इसकी प्रक्रिया में कौन-कौन शामिल होते हैं, यह अभियान किन-किन क्षेत्रों में संचालित हो रहा है तथा इसके सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव क्या हो सकते हैं। इन सभी बिंदुओं पर विद्यार्थियों को विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम के समापन सत्र में महाविद्यालय के ट्रेजरर डॉ. फादर लियो ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा यदि भारतीय संविधान हमें अधिकार देता है, तो हमारा भी यह कर्तव्य है कि हम मतदान के माध्यम से राष्ट्र के बेहतर संचालन में सक्रिय भागीदारी निभाएं। जागरूक और वैध मतदाता बनना प्रत्येक नागरिक के लिए अनिवार्य है। उन्होंने मुख्य वक्ता एडवोकेट फादर अनुप चंद मिंज एवं उनके सहयोगियों का विद्यार्थियों को एसआईआर पर गहन जानकारी देने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ यह उपयोगी और प्रेरणादायी जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!

🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

झारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर

JharTimes Desk

JharTimes Digital Media: Your Authentic Source for Jharkhand News & Updates. Your premier destination for the latest and most reliable news from across Jharkhand! We are a dedicated local news agency committed to bringing you timely, accurate, and in-depth coverage of everything happening in the state.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button