महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वास्थ्य मेला का भव्य एवं सफल आयोजन

महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार को जनकल्याणकारी उद्देश्य से स्वास्थ्य मेला का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुषों, बुजुर्गों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया। स्वास्थ्य मेले का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर सुलभ, सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी विपिन कुमार दुबे रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष बैठा एवं अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि संजय जायसवाल, क्षेत्र की तीनों मुखिया रोशनी कुजूर, अमृता देवी एवं उषा खलखो की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।स्वास्थ्य मेले में योग, कुपोषित बच्चों की जांच, कुष्ठ रोग जांच, युवा परामर्श केंद्र, एएनसी/एचआईवी/सिफलिस जांच, नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन परामर्श, ड्रेसिंग सुविधा, आयुष्मान कार्ड एवं आभा कार्ड निर्माण, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम तथा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से संबंधित अलग-अलग काउंटर लगाए गए थे। प्रत्येक काउंटर पर प्रशिक्षित चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे, जिन्होंने लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श एवं दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराईं।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
स्वास्थ्य मेले के सफल संचालन में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सुमन किशोर, प्रखंड लेखा प्रबंधक विनय कुमार, एमटीएस अरुण भूषण एवं अजय भारती, चिकित्सक डॉ. सीमा कुमारी, बीएमआईटी/अन्य मुकेश बिमित तथा स्वास्थ्यकर्मी पूजा कुमारी का विशेष योगदान रहा।
स्वास्थ्य सुविधा काउंटरवार प्रतिनियुक्ति
योग काउंटर पर सुदर्शन कुमार गुप्ता (योग इंस्ट्रक्टर), कुपोषित बच्चों की जांच में रजिता टोप्पो (एएनएम) एवं शारदा रानी मिंज (एएनएम-एमटीसी), कुष्ठ जांच में संतोष कुमार गुप्ता (एमपीडब्ल्यू), युवा परामर्श केंद्र में नेहा एक्का (जीएनएम), एएनसी/एचआईवी/सिफलिस जांच एवं नियमित टीकाकरण में पिंकी कुजूर (जीएनएम), शांति निज (एएनएम) एवं अगाथा टोप्पो तैनात रहीं।परिवार नियोजन परामर्श काउंटर पर सत्येंद्र कुमार सिंह (बीटीटी) एवं विर एक्का (सहिया साथी), ड्रेसिंग काउंटर पर मुक्ति तिर्की, आयुष्मान कार्ड एवं आभा निर्माण काउंटर पर जिलानी अंसारी एवं शहबाज अहमद, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम में दीपक कुमार यादव एवं विशाल कुमार (एमपीडब्ल्यू), जबकि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना काउंटर पर मेरीस्टेला लकड़ा (एएनएम) मौजूद रहीं। इसके अलावा यशवंत राम (एमपीडब्ल्यू) एवं रामविलास नगेसिया ने भी सक्रिय सहयोग दिया। स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार हेतु बैनर-पोस्टर प्रदर्शन की जिम्मेदारी विशाल कुमार, दीपक कुमार यादव एवं संतोष कुमार गुप्ता (एमपीडब्ल्यू) ने निभाई।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित खलखो ने बताया कि स्वास्थ्य मेले को लेकर सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को पूर्व से ही स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए थे। सभी कर्मी निर्धारित ड्रेस कोड में स्वास्थ्य केंद्र परिसर में उपस्थित हुए तथा अपने-अपने स्टॉल को आवश्यक उपकरण, दवाइयों एवं जागरूकता से संबंधित बैनर-पोस्टर से सुसज्जित किया गया। स्वास्थ्य मेले की समस्त गतिविधियों की रिपोर्ट शंकर उरांव (बीडीएम) द्वारा संकलित कर समय पर ऑनलाइन माध्यम (गूगल शीट) में प्रविष्ट की गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने स्वास्थ्य विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य मेले ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को समय पर जांच एवं उपचार उपलब्ध कराने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। वहीं ग्रामीणों ने भी स्वास्थ्य मेले की प्रशंसा करते हुए भविष्य में ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।कुल मिलाकर, महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित यह स्वास्थ्य मेला जनस्वास्थ्य के प्रति प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो आम जनता के लिए अत्यंत लाभकारी, सार्थक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।
📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!
🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करेंझारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर



