महुआडांड़ शराब दुकान में ली जा रही मनमानी कीमत, क्रिसमस और नया साल के चलते की जा रही अवैध वसूली

महुआडांड़(लातेहार) प्रखंड में संचालित प्राइवेट शराब दुकान में दुकानदारों की शराब दुकान में आए ग्राहकों के साथ आए दिन तू तू मैं मैं हो रही है। इस संबंध में कई ग्राहकों ने शिकायत बताया कि शराब दुकान में मनमाना पैसा वसूला जा रहा है शराब की बिक्री के दौरान सभी कंपनी के क्वार्टर से लेकर फूल में दस रुपए से लेकर 20 रुपये तक ज्यादा लिया जा रहा है। खरीदारों को रेट बढऩे की बात कह कर मनमानी वसूली की जा रही है। जबकि अभी प्रिंट रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।अभी क्रिसमस त्यौहार के साथ-साथ नया साल और ईसाई समुदाय में शादि विवाह का सीजन चल है ।जिसे कारण शराब की ब्रिकी बढ़ गई है।आलम यह है कि दुकानों पर प्रिंट रेट से अधिक पैसा ग्राहकों से वसूली की जा रही है। जिससे रोजाना शराब दुकान में रेट को लेकर ग्राहकों और सेल्समैन के बीच तू-तू-मैं-मैं होते रहता है। वही इस संबंध में एसडीओ विपिन कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है जांच कर उचित करवाई की जाएगी
📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!
🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करेंझारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर



