JHARKHNAD NEWSLATEHARLOCAL NEWS

रद्द अवकाश के बदले छुट्टी की मांग, शिक्षक संगठनों ने डीएसई को सौंपा ज्ञापन


लातेहार जिले के विभिन्न शिक्षक संगठनों ने तीसरे शनिवार को रद्द की गई सार्वजनिक छुट्टियों के एवज में क्षतिपूर्ति अवकाश देने की मांग उठाई है। इस संबंध में संगठनों के प्रतिनिधियों ने जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई), लातेहार को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निर्णय लेने का अनुरोध किया।शिक्षक संघों का कहना है कि राज्य स्तरीय अवकाश सूची के अनुसार 21 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तीसरे शनिवार की सार्वजनिक छुट्टी निर्धारित थी, लेकिन शिक्षा सचिव एवं स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश पर उस दिन विद्यालय सामान्य रूप से संचालित किए गए। इसी तरह 20 दिसंबर को भी तीसरे शनिवार का अवकाश तय था, परंतु एसएस-1 मूल्यांकन कार्य के कारण स्कूल खुले रहे।संघों ने बताया कि गढ़वा और पलामू सहित कई जिलों में इन रद्द अवकाशों का समायोजन कर क्षतिपूर्ति अवकाश दे दिया गया है, जबकि लातेहार जिले में अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। शिक्षकों ने दिसंबर माह में बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए 26 और 27 दिसंबर को क्षतिपूर्ति अवकाश घोषित करने की मांग रखी है।
शिक्षक संगठनों ने प्रशासन से समानता के आधार पर निर्णय लेते हुए शीघ्र क्षतिपूर्ति अवकाश देने की अपेक्षा जताई है, ताकि शिक्षकों में व्याप्त असंतोष दूर हो

📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!

🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

झारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर

JharTimes Desk

JharTimes Digital Media: Your Authentic Source for Jharkhand News & Updates. Your premier destination for the latest and most reliable news from across Jharkhand! We are a dedicated local news agency committed to bringing you timely, accurate, and in-depth coverage of everything happening in the state.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button