SSB 32वीं वाहिनी ने चलाया बड़ा अभियान, 115 एकड़ में अवैध अफीम खेती का विनष्टीकरण

लातेहार : सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 32वीं वाहिनी द्वारा दिनांक 19 जनवरी से 22 जनवरी 2026 तक लातेहार जिले के बरियातू प्रखंड अंतर्गत वन क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में लगभग 115 एकड़ भूमि में लगी अफीम की फसल को चिन्हित कर पूर्ण रूप से नष्ट किया गया।यह कार्रवाई श्री राजेश सिंह, कमांडेंट 32वीं वाहिनी झारखंड के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में SSB तथा लातेहार जिला पुलिस व बरियातू थाना की संयुक्त टीम द्वारा समन्वित रूप से संपन्न की गई। अभियान का उद्देश्य मादक पदार्थों के अवैध उत्पादन, तस्करी और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना रहा।SSB द्वारा लगातार ऐसे अभियानों के माध्यम से कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, युवाओं को नशे से दूर रखने तथा समाज में सुरक्षा एवं शांति स्थापित करने की प्रतिबद्धता प्रदर्शित की जा रही है। बल ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध अफीम की खेती या मादक पदार्थों से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन अथवा सुरक्षा बलों को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!
🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करेंझारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर



