JHARKHNAD NEWSLATEHARLOCAL NEWS

आदिम जनजातियों के बीच संत जेवियर्स कॉलेज महुआडांड़ ने किया कंबल वितरण

महुआडांड़

संत जेवियर्स कॉलेज महुआडांड़ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से आदिम जनजातियों के बीच कंबल वितरण अभियान का सफल आयोजन 14 जनवरी 2026 को किया गया। इस मानवीय पहल का शुभारंभ संत जेवियर्स कॉलेज महुआडांड़ के प्राचार्य डॉ. फादर एम. के. जोस ने किया। इस अवसर पर उपप्राचार्य सिस्टर चन्द्रोदया एवं एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक सर विक्रम रजत डुंगडुंग की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अभियान में वनस्पति विज्ञान, भूगोल एवं गणित विभाग के छात्रों ने स्वयंसेवक के रूप में सक्रिय भागीदारी निभाई। कॉलेज की टीम ने महुआडांड़ प्रखंड के सोहर, कटहलटोली, दूधरवा, बांसटोली, चाहेर और कोटराकोना गांवों में जाकर गरीब एवं जरूरतमंद आदिम जनजातीय परिवारों के बीच कंबलों का वितरण किया।विशेष रूप से असुर, कोरवा, नगेसिया और बिरजिया जैसी आदिम जनजातियों से आने वाले बुजुर्गों, बीमारों और असहाय लोगों को इस भीषण ठंड में कंबल प्रदान कर राहत पहुंचाई गई। स्थानीय ग्रामीणों और स्वयंसेवकों के सहयोग से यह अभियान अत्यंत सुव्यवस्थित एवं सफल रहा।
प्राचार्य डॉ. फादर एम. के. जोस ने इस अवसर पर कहा कि “कोई भी जरूरतमंद पीछे न छूटे, यही हमारे कॉलेज का मूल कर्तव्य है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।”उपप्राचार्य सिस्टर चन्द्रोदया एवं एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक ने भी छात्रों के सामाजिक दायित्व और सेवा भावना की सराहना की।गौरतलब है कि संत जेवियर्स कॉलेज महुआडांड़ शुरू से ही गरीब, बेसहारा और पीड़ित वर्गों की सहायता के लिए अग्रसर रहा है। यह कंबल वितरण अभियान कॉलेज की सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय संवेदना का सशक्त उदाहरण है। कॉलेज प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी इसी तरह की जनकल्याणकारी और सामाजिक सेवाएं निरंतर जारी रहेंगी।

📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!

🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

झारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर

JharTimes Desk

JharTimes Digital Media: Your Authentic Source for Jharkhand News & Updates. Your premier destination for the latest and most reliable news from across Jharkhand! We are a dedicated local news agency committed to bringing you timely, accurate, and in-depth coverage of everything happening in the state.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button