JHARKHNAD NEWSLATEHARLOCAL NEWS

बरवाडीह में सघन वाहन जांच अभियान, 59,800 रुपये का जुर्माना वसूला गया


बरवाडीह में नव वर्ष के आगमन को लेकर सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने और यातायात नियमों के कड़ाई से पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बरवाडीह थाना गेट के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) सुनील कुमार के नेतृत्व में संचालित किया गया।अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई। वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसी) की जांच की गई, वहीं दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य पाया गया।जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए कुल 59,800 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसमें 45,800 रुपये ऑनलाइन तथा 14,000 रुपये ऑफलाइन माध्यम से वसूले गए।इसके अलावा कमर्शियल वाहनों के चालकों को वाहन में रिफ्लेक्टिव टेप अनिवार्य रूप से लगाने का निर्देश दिया गया, जिससे रात्रि के समय वाहनों की दृश्यता बढ़े और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।एमवीआई सुनील कुमार ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें तथा हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित रूप से उपयोग करें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस प्रकार के जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।इस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ी है, वहीं नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप देखा गया।

📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!

🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

झारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर

JharTimes Desk

JharTimes Digital Media: Your Authentic Source for Jharkhand News & Updates. Your premier destination for the latest and most reliable news from across Jharkhand! We are a dedicated local news agency committed to bringing you timely, accurate, and in-depth coverage of everything happening in the state.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button