JHARKHNAD NEWSLATEHARLOCAL NEWS

नेतरहाट घाटी बनी खून की घाटी: तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को बेरहमी से कुचला, मौके पर चीथड़े उड़ गए, पिता जिंदगी-मौत के बीच संघर्षरत

महुआडांड़ गुरदरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नेतरहाट घाटी का जोहनडेरा मोड़ बुधवार को फिर एक बार मौत का अड्डा बन गया। खतरनाक मोड़ पर बेलगाम रफ्तार ने एक गरीब परिवार की खुशियां पलभर में राख कर दीं। तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को इस कदर कुचला कि उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। हादसे के बाद पूरा इलाका चीख-पुकार, खून और मातम से गूंज उठा।प्राप्त जानकारी के अनुसार, चांपी पाठ निवासी मधरु कोरवा अपने बेटे को स्कूटी पर बैठाकर बिशूनपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे नेतरहाट घाटी के जोहनडेरा स्थित तीखे और जानलेवा मोड़ पर पहुंचे, स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई। संतुलन बिगड़ते ही पिता-पुत्र सड़क पर गिर पड़े।इसी दौरान पीछे से मौत बनकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को बेरहमी से रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक युवक के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सड़क पर चारों ओर खून फैल गया और देखने वालों की रूह कांप उठी।हादसे के बाद पिता मधरु कोरवा गंभीर हालत में सड़क पर तड़पते रहे। स्थानीय ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और घायल को किसी तरह उठाकर तत्काल अस्पताल भेजा। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना मिलते ही गुरदरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों का कहना है कि नेतरहाट घाटी अब पूरी तरह ‘मौत की घाटी’ में तब्दील हो चुकी है।

📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!

🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

झारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर

JharTimes Desk

JharTimes Digital Media: Your Authentic Source for Jharkhand News & Updates. Your premier destination for the latest and most reliable news from across Jharkhand! We are a dedicated local news agency committed to bringing you timely, accurate, and in-depth coverage of everything happening in the state.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button