JHARKHNAD NEWSLATEHARLOCAL NEWS

नेतरहाट पंचायत के टुटुवापानी में क्रिसमस गैदरिंग समारोह, विधायक सह विधानसभा सभापति रामचन्द्र सिंह ने की शिरकत

महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत नेतरहाट पंचायत के टुटुवापानी गांव में मंगलवार को भव्य क्रिसमस गैदरिंग समारोह का आयोजन किया गया इसअवसर पर झारखंड केलोकप्रिय विधायक सह झारखंड विधानसभा के सभापतिरामचन्द्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुएकार्यक्रम स्थल पर विधायक रामचन्द्र सिंह के आगमन पर उपस्थित फादर्स, सिस्टर्स एवं मसीही समुदाय के लोगों ने पारंपरिक तरीके से अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।अपने संबोधन में माननीय विधायक ने कहा कि क्रिसमस और आगामी नववर्ष 2026 को सभी लोगों को आपसी भाईचारे, प्रेम और शांति के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्रिसमस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह प्रेम, त्याग, खुशी और नई उम्मीदों का संदेश देता है। ऐसे अवसर समाज को जोड़ने और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का काम करते हैं। उन्होंने सभी समुदायों से मिल-जुलकर त्योहार मनाने की अपील की, ताकि समाज में एकता और सौहार्द की भावना और अधिक सुदृढ़ हो।कार्यक्रम में युवा कांग्रेस प्रखंड कमिटी के सभी सदस्य, कई गणमान्य व्यक्ति, बड़ी संख्या में माताएं-बहनें, युवा वर्ग एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर क्रिसमस गीत, प्रार्थना और आपसी मिलन के साथ इस पर्व को उल्लासपूर्वक मनाया। कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!

🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

झारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर

JharTimes Desk

JharTimes Digital Media: Your Authentic Source for Jharkhand News & Updates. Your premier destination for the latest and most reliable news from across Jharkhand! We are a dedicated local news agency committed to bringing you timely, accurate, and in-depth coverage of everything happening in the state.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button