JHARKHNAD NEWSLATEHARLOCAL NEWS

भाजपा को मिला नया जिला अध्यक्ष, बंसी यादव बने लातेहार के नेतृत्वकर्ता

लातेहार जिले में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को नया नेतृत्व सौंप दिया है। पार्टी ने बंसी यादव को लातेहार जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस घोषणा के साथ ही जिलेभर में भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। बंसी यादव को बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का लगातार तांता लगा हुआ है।नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बंसी यादव मूल रूप से लातेहार सदर प्रखंड के होठवाग ग्राम के निवासी हैं। वे लंबे समय से भाजपा के एक सच्चे, निष्ठावान और कर्मठ सिपाही के रूप में संगठन की मजबूती के लिए लगातार कार्य करते आ रहे हैं। संगठनात्मक अनुभव और मजबूत जमीनी पकड़ के कारण पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है।पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि बंसी यादव के नेतृत्व में लातेहार जिले में भाजपा और अधिक सशक्त होगी तथा संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी। उनके अध्यक्ष बनने से जिले की राजनीति में भी नई सक्रियता देखने को मिल रही है।

📢 झारखंड की ताज़ा खबरें अब सीधे आपके WhatsApp पर!

🔗 WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

झारटाइम्स – आपके गाँव, आपके खबर

JharTimes Desk

JharTimes Digital Media: Your Authentic Source for Jharkhand News & Updates. Your premier destination for the latest and most reliable news from across Jharkhand! We are a dedicated local news agency committed to bringing you timely, accurate, and in-depth coverage of everything happening in the state.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button